पत्र शहीदो के परिवार के नाम

विषय :- पुलवामा हमले के शहीद जवानों के परिवारों के नाम श्रद्धांजलि एवं सांत्वना संदेश ।

दिनांक: 13/02/26

आदरणीय शहीद वीरों के पूज्य माता -पिता जी एवम् उनके समस्त परिवार जनों को मेरा कोटि-कोटि प्रणाम 🙏🏻

माँ भारती के आन,बान और शान की रक्षा करते हुए अनेक वीर सपूतों ने अपने प्राण गवाएं हैं, उन सभी महावीरों ने देश के लिए अपने प्राणों का निस्वार्थ बलिदान देकर जो सर्वोच्च उदाहरण पेश किया है इसके लिए भारत देश और भारत देश के सभी नागरिक आजीवन आभारी रहेंगे ।

मुझे ज्ञात है आपने अपने घर के चिराग को खोया, आपके दुख का अनुमान लगाना भी मेरे लिए संभव नहीं है, न ही मै इतना समर्थ हूँ कि आपका दुख बाट सकूँ, परन्तु मै आजीवन आपका और आपके सिपाही बेटे का जीवन भर आभारी रहूँगा, क्योंकि आज हम सभी जो इस खुली हवा में आजादी से साँस ले रहे हैं वो सब आप सभी की वजह से है ।

अगर आपने अपने बेटों को देशभक्ति की प्रेरणा न दी होती तो शायद आज भारत देश की दशा कुछ और होती, नमन है आपके साहस को, नमन है आपकी देशभक्ति को, नमन है आपकी परवरिश, आपके संस्कार को जो आपके घर में ऐसे महान वीर सपूत हुए हैं, मै परमात्मा से प्रार्थना करता हूँ वो आपको इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति दे ।

शत-शत नमन उन वीरों को, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

आपको शत् शत् नमन 🙏🏻🇮🇳
जय हिंद 🇮🇳
जय भारत 🇮🇳
14 फ़रवरी ब्लैक डे 🇮🇳
गहन संवेदना सहित,
एक कृतज्ञ देशवासी
अरुण प्रताप सिंह “आर्या”

The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *