सपनों की उड़ान

विषय- सपनों की उड़ान🕊🕊🕊🕊🕊

हमारे सपनों की उड़ान में कितनी तीर्व गति होती है, हम उड़ कर ना जाने कहाँ-कहाँ पहुंच जाते हैं।
कभी हवा के झोंकों के साथ मस्ती करते हैं कभी बादलों का झूला बनाकर बैठ जाते हैं, कभी तारों के साथ खेलते हैं ,कभी चाँद से बतियाते हैं।

कितनी आसान होती है ना यह सपनों की उड़ान हम जहां चाहे वहां चले जाते हैं, कोई रोक-टोक नहीं अपनी एक अलग दुनिया बसा लेते हैं।
जहां जो मन में आए वह करते हैं दिल खोलकर हंसते हैं।

हमारे सपनों की उड़ान हमारी सारी इच्छाओं को पूरा कर देती है, जा चाहे वहां ले जाती है, जो करना हो वो करने देती है, मना करने का तो वहां सवाल ही पैदा नहीं होता, हमारे सपनों की उड़ान ऐसी ही होती है।

जिसे बरसों नहीं मिले हैं उनसे, भी मिलकर आ जाते हैं, अपने ख्याली पुलाव पका कर खुश हो जाते हैं, जहां दान पूर्ण करना हो, वह भी करके आ जाते है, जो चाहे मन में ऊंची उड़ान भर अपने सारे सपनों को पूरा कर लेते हैं।

यहां तक की अपने चाहने वालों से मिलकर, उनको गले लगा लेते हैं, जिससे हम हकीक़त में नहीं मिल सकते, उनसे गुफ्तगू कर खुश हो जाते हैं, हम अपने सपनों की उड़ान में ऐसी खो जाते हैं, सहर होने तक पता ही नहीं चलता कि हम सपनों में है, यहां हकीक़त में ,हमारे सपनों की उड़ान ऐसी ही होती है जो जिंदगी में कभी हकीक़त में नहीं किया ,वह हम सपनों में कर जाते हैं।

मोरल- इसलिए सपने जरूर देखिए आप हकीकत में पूरा नहीं कर सकते लेकिन सपनों की उड़ान में आप अपनी सारी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं, आप अपने सपनों को लेकर सारी दुनिया नाप सकते हैं।🕊🕊

✍🏼deeptigarg ❤

Updated: September 2, 2025 — 9:42 am

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *