हमारे शाहिद वीर जवानों की स्मृति में और उनके परिजनों के सहानुभूति में एक छोटा सा भावपूर्ण श्रद्धांजलि प्रदत करता हुआ हमारा यह पत्र 🙏
प्रिय परिवारजनों,
हम सभी आशा करते हैं कि आप जहां भी होंगे सही सलामत और गौरवपूर्ण जीवन व्यतीत कर रहे होंगे।
14 फरवरी 2019 (ब्लैक डे) कोई नहीं भूल सकता जो पुलवामा हमले के नाम से जाना जाता है । यह घटना पूरे हिंदुस्तान के लिए बहुत ही हृदय विदारक घटना थी जिसमें (CRPF) हमारे राष्ट्रीय सुरक्षाकर्मी वाहनों के काफ़िले पर आत्मघाती हमला हुआ था। इसमें हमारे देश की 40 जवान शहीद हो गए थे । इस दिन देश में सन्नाटा पसर गया था । पूरा देश शोकाकुल था और आज भी है । आज उन जवानों को तहेदिल से नम आंखों से सलाम 🫡🇮🇳 करते है और उनके सभी परिवार वालों को दिल से नमन करते हैं 🙏 क्योंकि उन्होंने वीर जैसे सपूतों को राष्ट्रीय सुरक्षा में तैनात करने में अपनी-अपनी भूमिका बखूबी निभाएं है। ऐसे मां, पिता, भाई , बहनों और पत्नियों को सलाम 🫡
हर 14 फरवरी ब्लैक डे के दिन हमें अपने राष्ट्रीय के सही सलामत होने का कीमत पता चलता है । यह दिन दुख के साथ-साथ गौरव से भी हमें भर देता है यह इसलिए कि हमारे देश के जवान जितना प्रेम में निपुण है उससे कहीं ज़्यादा देश प्रेम में अपने प्राण न्यौछावर करने को तत्पर रहते हैं । इस दिन जितना दुख सभी भारतीयों को हो रहा था उससे कहीं ज़्यादा दुख शाहिद वीर सपूतों के परिवार जनों को हो रहा था और आज भी आंखें नम हुए बिना नहीं रह पाते होंगे । आज हृदय तल से धन्यवाद करना चाहेंगे कि ऐसे वीर सपूतों को राष्ट्रीय सुरक्षा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किए और आने वाले कल को एक संदेश भी दिए । ताकि हमारे वीर जवान आगे भी अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा में देश प्रेम के लिए ऐसे ही तैनात रहेंगे । जिसकी कीमत हम देशवासी कभी नहीं चुका सकते ।
आखिर में हम बस इतना कहना चाहेंगे कि हमें वीर सपूतों के साथ-साथ उस परिवार पर भी बहुत गर्व है । अमूल्य परिवार पा कर पूरा हिंदुस्तान 🇮🇳आज धन्य है और शुक्रगुजार भी 🙏 यह हिंदुस्तान उनके विकट परिस्थिति में हमेशा साथ है । धन्यवाद 🙏
हिंदुस्तान की बेटी
सुमन लता ✍️
